मंत्री देवड़ा द्वारा राज्यपाल टंडन के निधन पर शोक व्यक्त

राजनीति Jul 21, 2020

भोपाल : वित्त, वाणिज्यिक कर एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंत्री श्री देवड़ा ने श्री टंडन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि देश व समाज के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। राज्यपाल के रूप में उनके दीर्घ अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ प्रदेश को मिला है। मंत्री श्री देवड़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति देने और शोक संतप्त परिजनों को दुख को वहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment