भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बन गया है एमपीसीए - सज्जन सिंह वर्मा
खबर नेशन / Khabar Nation
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है, श्री वर्मा ने कहा कि एमपीसीए के भ्रष्ट अधिकारी इवेंट कंपनियों के साथ मिलकर क्रिकेट एसोसिएशन और प्रदेश की जनता को चूना लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि कई अनुभवी कंपनियों को दरकिनार कर भ्रष्टाचार के लिए नई कंपनियों को टेंडर दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश की जनता को भी टिकटों की कालाबाजारी कर लूटने का प्रयास क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी कर रहे हैं।
श्री वर्मा ने आरोप लगाया की भ्रष्टाचार का यह खेल लंबे समय से चल रहा है इस पर आने वाले समय में जल्द ही हम बड़ा खुलासा करेंगे। अनेकों तरह की अनियमितताओं की जानकारी मय सबूत हमारे पास आ चुकी है कुछ सबूत और आने बाकी हैं। इस मुद्दे पर जल्दी ही बड़ा खुलासा करेंगे और भाजपा सरकार के झूठ को बेनकाब करेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999