आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश की देश को बड़ी सौगात है 'हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई'- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग
खबर नेशन / Khabar Nation
16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे MBBS की हिंदी पुस्तकों का विमोचन
मंत्री श्री सारंग ने किया हिंदी पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन कर हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे। इस विमोचन कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. संजय गोयल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. जितेन शुक्ला, संभागायुक्त गुलशन बामरा, डीन गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. अरविंद राय, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव पर म.प्र. सरकार की देश को बड़ी सौगात “हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई”
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई’ मध्यप्रदेश सरकार की ओर से देश को बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न को प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरोधार्य करते हुए हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया। यह प्रसन्नता की बात है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम को तैयार करने का कार्य पूर्ण किया गया।
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड गाउंड पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हिंदी पाठ्यक्रम की पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा। यह दिन चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, देश एवं हिंदी के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रदेशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्र सम्मिलित होंगे।
इसी सत्र से प्रारंभ होगी हिंदी में एमबीबीएस
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेगा। हिन्दी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का पायलेट प्रोजेक्ट गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) से प्रारंभ होगा। मध्य प्रदेश के सभी 13 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र से ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बॉयो केमिस्ट्री की हिंदी में भी पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं अगले सत्र में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में भी इसे लागू किया जाएगा।
हिन्दी माध्यम के छात्रों को मिलेगी सुविधा
मंत्री श्री सारंग ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदी में पढ़ाई का मतलब समानांतर रूप से हिंदी माध्यम से पढ़े छात्रों को सहायता के तौर पर यह व्यवस्था की जा रही है। अंग्रेजी के साथ हिंदी की किताबें भी उपलब्ध कराई जायेगी। किताबों के हिंदी रूपांतरण के लिये हिंदी प्रकोष्ठ ‘मंदार’ का विधिवत गठन कर सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इस टास्क फोर्स में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।
चिकित्सा शिक्षा के नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी
दिनांक 15 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी में एमबीबीएस, नॉलेज शेयरिंग मिशन, चिकित्सा छात्र बीमा योजना, एमबीबीएस फाउंडेशन कोर्स में मूल्यों आधारित चिकित्सा शिक्षा का समावेश, ईज़ ऑफ हेल्थ सर्विसेज, मेडिकल इनक्यूबेशन सेंटर समेत विभिन्न नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।
सकरी गलियों में जनता की समस्या सुनने पहुंचे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 में मंत्री श्री सारंग ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण शेष विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
भोपाल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 में रूपनगर कॉलोनी के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग जनता की समस्याओं को सुनने झुग्गी बस्तियों की सकरी
गलियों में पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों की समस्याओं को सुना एवं उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वार्ड 70 के रूपनगर कॉलोनी में लगभग 80 प्रतिशत सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने शेष बचे कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
रहवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ मंत्री श्री सारंग का स्वागत
विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री श्री सारंग का स्थानीय रहवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। रूपनगर की सकरी गलियों में अपने जनप्रतिनिधि के स्वागत में क्षेत्र की महिलाओं ने तिलक एवं पुष्पमाला के साथ अभिनंदन किया।
निरीक्षण के दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अशोक वाणी, नगर निगम के अधिकारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएँ
नरेला विधानसभा में भव्यता के साथ मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती
भोपाल: रविवार को नरेला विधानसभा में महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अपनी विधानसभा नरेला में वाल्मीकि समाज द्वारा वार्ड 37 के द्वारका नगर एवं वार्ड 70 के रूपनगर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
मंत्री श्री सारंग ने समस्त क्षेत्रवासी एवं समाज बंधुओं को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को कलमबद्ध करके घर घर पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य किया है। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999