विधायक श्री मसूद ने दो स्थानों पर लगायी आज गांधी चौपाल
खबर नेशन / Khabar Nation
अस्वस्थ चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुख्तार भाई को इलाज हेतु ग्यारह हजार रूपये की नगद राशि दी, इलाज का खर्चा उठाएंगे विधायक आरिफ मसूद
मध्य विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री मसूद ने दो स्थानों पर लगायी आज गांधी चौपाल, क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों का किया सम्मान
आज देश का संविधान खतरे में है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा: आरिफ मसूद
भोपाल: राजधानी भोपाल के मध्यविधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ समूद अपने क्षेत्र में कांग्रेस के आव्हान पर लगातार गांधी चौपाल आयोजित कर जनता को गांधी जी के मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दे रहे हैं साथ ही प्रदेश में व्याप्त भाजपा सरकार के कुशासन को भी उजागर कर रहे हैं। श्री मसूद इस अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह गांधी चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के अनवरत प्रयास कर रहे हैं।
श्री मूसद को इस दौरान क्षेत्र के वार्ड 23 निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुख्तार भाई के अस्वस्थ्य होने की जानकारी मिलने पर वे उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, श्री मसूद ने मुख्तार भाई को 11 हज़ार रूपये की नगद राशि भेंट कर उनका सम्मान किया। श्री मसूद ने बताया कि मुख्तार भाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिया था, वे बीते एक वर्ष से अस्वस्थ्य हैं, परिजनों से चर्चा कर मुख्तार भाई का इलाज कराने की ज़िम्मेदारी विधायक श्री मसूद ने ली।
विधायक श्री मसूद ने बुद्धिजीवी, खिलाड़ी, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों का सूत की माला पहनाकर तथा शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्री मसूद ने कहा कि भाजपा राज में आज देश का संविधान खतरे में है, भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज देश में एकता, भाईचारे की आवश्यकता है और प्रमुख चौराहों की गलियों में गांधी चौपाल लगाने का उद्देश्य यह है कि सभी जाति, समुदाय को एक मंच पर लाकर भाईचारा कायम किया जाए और अपने क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करके मैं गोरवांवित हूं।
श्री मसूद ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्ड क्र.23 एवं 43 राजीव नगर एवं इब्राहिम गंज दो स्थानों पर गांधी चौपाल आयोजित की जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुये, इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित नागरिकों, खिलाड़ी, समाज सेवियों का सम्मान किया। गांधी चौपाल में सभी धर्मो के लोगों ने हिस्सा लिया। चौपाल में नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रेम, भाईचारा, एकता से रहने की शपथ ली।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999