झूठ का प्रचार, कांग्रेस की पुरानी आदत- गौरव रणदिवे

राजनीति Jun 12, 2020

24 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जनता देगी जवाब......

इंदौर, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने इंदौर में आज कांग्रेस के तथाकथित आंदोलन पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ का प्रचार करती है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर वह जनता के बीच जा सके, 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है, मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहानजी की छवि खराब करने के लिए फर्जी प्रचार कर रही है। श्री रणदिवे ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय जननेता शिवराजजी के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस की बौखलाहट साफ नजर आ रही है, इसलिए उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराजजी ने कोरोना संकट के बावजूद किसानों के साथ साथ हर वर्ग की चिंता करते हुए, राहत देने का काम किया है, वही दूसरी ओर झूठ से बनी कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी के नाम पर, युवाओ से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर और महिलाओं से स्वयं सहायता समहू के लोन माफी के नाम पर धोखा कर सरकार बनाई।  डेढ़ साल की सरकार सिर्फ प्रमाण पत्र बाँटने तक ही सीमित रही। जनता कांग्रेस के खोखलेपन को अच्छे से जानती है। झूठ बोलने में कांग्रेसियों को पुरानी महारत हासिल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस के सबसे कंफ्यूज नेता राहुल गांधीजी ने आम सभा में कहा था, मेरा वादा है, हम 10 दिनों में 2 लाख रुपए तक का किसानों का कर्जा माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। डेढ़ साल में उन्होंने तो मुख्यमंत्री नही बदला, लेकिन सरकार बदल गयी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment