कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा घाड़गे अभिलाष पांडे के समक्ष भाजपा में शामिल

राजनीति Mar 11, 2020

भोपाल/ कांग्रेस के भोपाल जिला के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा घाड़गे आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के समक्ष आज भाजपा में शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कृष्णा घाड़गे ने कहा कि वे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। भाजपा एक विचार आधारित दल है, यहां पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा एक विचार है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं शिवराज सिंह चौहान जैसे छोटे कार्यकर्ता भाजपा में सर्वोच्च पद पर आसीन होते है, यह भाजपा में ही संभव है। जबकि कांग्रेस उद्योगपति एवं एक परिवार की ही पार्टी बनकर रह गयी है। कांग्रेस में कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कृष्णा घाड़गे का स्वागत करते हुए कहा कि अब हम एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे।
इस अवसर पर भोपाल जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मुकेश द्विवेदी, कृष्णादत्त मिश्रा, प्रवीण चंदानी, प्रतीक दिंगबर सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment