पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के दिये सम्बोधन के प्रमुख बिन्दु
खबर नेशन / Khabar Nation
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के दिये सम्बोधन के प्रमुख बिन्दु
12 महीने बाद हमारी सरकार बनेगी, अब पुरानी पेंशन लागू करेंगे हम शिवराज जी की तरह झूठी घोषणाए नहीं करते है: कमलनाथ
- आप लोगो की इतनी बड़ी उपस्थिति मुझे बल व शक्ति देगी।
- वारासिवनी मूल्यों का व संस्कृति का प्रतीक क्षेत्र है।
- हमारी संस्कृति व देश की संस्कृति एक है कि हम दिल जोड़ते है ,रिश्ता जोड़ते हैं ,संबंध जोड़ते हैं।
- आज हमारे संविधान व संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। बाबासाहेब का दिया हुआ सविधान आज पूरे विश्व में पूजा जाता है।
- 15 साल बाद आपने कांग्रेस की सरकार को मध्य प्रदेश में चुना।
- शिवराज सरकार ने हमें कैसा प्रदेश सौंपा था जो बेरोजगारी में ,किसानों की आत्महत्या में ,महिलाओं पर अत्याचार में ,भ्रष्टाचार में नंबर वन था।कौन सी चुनौती हमारे सामने नहीं थी।
- हमने अपनी 15 माह की सरकार में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया।हमने कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की शुरुआत की।
- हमने कौन सा गुनाह किया जो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया ,हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ायी ,हमने कन्या विवाह की राशि बढ़ाई ,हमने ₹100 में 100 यूनिट बिजली प्रदान की ,हमने गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
- शिवराज जी अच्छे कलाकार ,खूब झूठ बोलते हैं ,प्रतिदिन झूठ बोलते हैं।
- 18 साल में शिवराज जी ने क्या दिया महंगाई दी ,बेरोजगारी दी ,भ्रष्टाचार दिया ,घर-घर दारु दी ,घोटाले दिए ,माफिया राज दिया ,बहन बेटियों से दुष्कर्म दिया ,आदिवासियों पर अत्याचार दिया।
- हमने मध्य प्रदेश की इसी पहचान को बदलने का काम किया।
- मध्य प्रदेश में निवेश नहीं आता था।जब मैंने निवेशक से पूछा तो वो कहते थे कि प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार व माफिया राज से है।
- आप सभी ने संकल्प ले लिया तो मध्य प्रदेश में 12 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999