कटनी महापौर का भाजपा में शामिल होना जनादेश का अपमान

राजनीति Jan 30, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

शिवराज जी, आप एक बार फिर से अपना झूठ का पुलिंदा लेकर आ गए। आपने भाजपा के "नारी शक्ति संकल्प पत्र" में घोषणा की थी कि "मां और बच्चे के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पर्याप्त परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए हम जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे।"
लेकिन माताओं की सेवा का वचन निभाने के बजाए आप जनता की आंख में धूल झोंकना चाहते हैं। आए दिन प्रदेश में खबर आती है कि एंबुलेंस के अभाव में गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। इस मृत्यु के पाप का भागी कौन है शिवराज जी? जन्म से पहले मां की कोख में ही मर गए बच्चों की मृत्यु का जिम्मेदार कौन है शिवराज जी? 

भारतीय जनता पार्टी की दबाव की राजनीति और स्वहित को ध्यान में रखकर भाजपा में शामिल हो रही हैं महापौर
कटनी जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा है कि कटनी नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीती संजीव सूरी जो की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर के रूप में जनता द्वारा चुनी गईं थी,भाजपा की दबाव की कुत्सित राजनीति के भय से भाजपा में शामिल होकर उन्होंने कटनी की जनता के जनमत को अपमानित किया है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और महापौर प्रीती संजीव सूरी पर जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है।
श्री खम्परिया ने कहा कि कटनी की जनता ने जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी को इसलिए  महापौर चुना था कि ताकि महापौर भाजपा के खिलाफ जनता के साथ रहें लेकिन महापौर प्रीती सूरी जनता के जनमत को दरकिनार कर दिया। खुद को जनता का महापौर होने का दावा करने वाली महापौर प्रीति सूरी ने जनहित को दरकिनार करके स्वहित को ध्यान में रखा और भाजपा में शामिल हुई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सिविल लाइंस रेस्ट हाउस के पास स्थित एक शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे में शासकीय पद के दुरुपयोग वाले मामले से बचने के लिए भाजपा की दबाव की राजनीति का शिकार होकर निर्दलीय महापौर प्रीती संजीव सूरी ने भाजपा की शरण ली है।अपने व्यक्तिगत हित की खातिर आज आयोजित नगर निगम परिषद बैठक को भी स्थगित किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद बीडी शर्मा पर भी कटनी की जनता के मत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाए हुए कहा है कि श्री शर्मा ने भी चुनावों में मंच से कहा था कि भाजपा छोड़कर गए लोगों को जीतने के बाद भी वापस पार्टी में नही लिया जायेगा,अपनी पार्टी की इस कथनी और करनी के अंतर को सार्वजनिक करके श्री शर्मा ने पुनः भाजपा के झूठ और फरेब के चरित्र को साबित किया है कटनी की जनता इस छलावे का बदला आने वाले विधानसभा चुनाव में कटनी मुड़वारा से कांग्रेस का विधायक बनाकर देगी जिससे प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार पुनः पदारूढ़ होगी तभी कटनी अपने विकास की गति को प्राप्त कर पाएगा।

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:

Related Articles

Leave a Comment