जीतू पटवारी स्मार्ट लीडर हैं,वे राऊ को परिवार मानकर बिना भेदभाव के करते हैं काम-आरिफ शेख
इंदौर में भाजपा के पूर्व युवा नेता आरिफ शेख समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
इंदौर। वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न् पदों पर रहे युवा नेता आरिफ शेख ने भी अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राऊ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवा नेता आरिफ शेख का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।राऊ विधानसभा के युवा अल्पसंख्यक नेता आरिफ शेख अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व विधायक जीतू जिराती के कट्टर समर्थक रहे आरिफ शेख ने भाजपा द्वारा अल्पसंख्यकों की उपेक्षा और मुस्लिम विरोधी बयानबाज़ी से नाराज़ होकर कांग्रेस में शामिल हुए है।।। बीते कुछ दिनों से वे मंत्री जीतू पटवारी के संपर्क में थे। कार्यक्रम में मंत्री जीतू पटवारी ने आरिफ शेख का सूत की माला पहनाकर स्वागत भी किया। आरिफ शेख ने बताया कि मंत्री जीतू पटवारी स्मार्ट लीडर हैं। वे राऊ को परिवार मानते हैं और बिना भेदभाव के सभी का काम करते हैं।यह बातें भी आरिफ को प्रभावित कर गयीं और उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आरिफ के पास युवा कार्यकर्ताओं की फ़ौज है।आरिफ शेख के कांग्रेस में जाने के फैसले के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को राजी नहीं हुए। आरिफ शेख के कांग्रेस में शामिल होने पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये गए।उनको अनेक लोगों ने बधाई दी।
भाजपा में इन पदों पर रहे
मिलनसार स्वभाव के आरिफ शेख ने विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की। वे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राऊ विधानसभा के प्रभारी रहे। राऊ विधानसभा में बांक पंचायत, नूरानी नगर, ग्रीन पार्क, पत्थर मुंडला, राऊ गांधीनगर ऐसे कई अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर मंत्री मीडिया प्रभारी एवं इंदौर जिला वक्फ बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे।लेकिन समाज के खिलाफ पार्टी नेताओं की बयानबाजी और अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों से व्यथित होकर भाजपा छोड़ी।