आमजन की सुरक्षा पहले जरूरी है राजनीति तो बाद में भी चमकाई जा सकती है

राजनीति Jun 13, 2020

जीतू पटवारी भी कुणाल चौधरी के साथ घुमते थे, वे भी अपना कोरोना टेस्ट कराये-गौरव रणदिवे

इंदौर/ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के द्वारा आज धरने पर बैठने पर सवाल करते हुए कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि क्या आप लोग कानून से ऊपर हो गये हैं ? आपने कांग्रेस नेताओं से कहा कि जिस तरह आप बगैर किसी कारण के धरना आंदोलन कर रहे है इससे शहर की जनता परेशान हो रही है। कांग्रेसी नेताओं को पहले आमजन की सुरक्षा जरूरी है, इस पर ध्यान देना चाहिए, अपनी राजनीति तो बाद में भी चमकाई जा सकती है। जिला प्रशासन व कानून अपना काम कर रहा है। जो गलती करता है उस पर कार्यवाही होती है हम पर भी कार्यवाही हुई और कांग्रेस नेताओं पर भी हुई। जब कानून अपना काम कर रहा है तो फिर इस तरह का व्यवहार कर कांग्रेसी क्या बताना चाहते है। आप लोग कानून से ऊपर नहीं हो, कानून को अपना कार्य करने दे उसमें दखलअंदाजी ना करे यहीं अच्छा है। कांग्रेस के नेता अपने एक साल की कथित उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच करते तो अच्छा होता। कोरोनो महामारी जैसे भीषण संकट काल में आपके द्वारा क्या जनसेवा की गई, इसका भी कहीं उल्लेख नहीं कर रही है कांग्रेस। केवल चरित्र हनन की राजनीति, झूठे ऑडियो-वीडियो जारी कर अपनी पार्टी में आए और गए नेताओं को बिकाऊ बताना यह शगल बना लिया है कांग्रेस ने। आपने जीतू पटवारी से अनुरोध किया है कि वे अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराये क्योंकि कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी कोरोना पॉजेटिव्ह आये है और चौधरीजी के साथ आप घुमते रहते है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment