दतिया में ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट स्पर्धा शुरू

भोपाल। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया। स्पर्धा का समापन 14 जनवरी को होगा। जनसंपर्क मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और वरिष्ठ क्रिकेटर केशर अली जैदी एवं राजीव का शाल एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दतिया में अन्य राज्यों की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई गई हैं। जनसंपर्क मंत्री ने स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामना भी दी। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment