भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया हल्दी कुमकुम उत्सव
खबर नेशन / Khabar Nation
मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। - गौरव रणदिवे
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि संक्रांति के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चिमन बाग मैदान में हल्दी कुमकुम
उत्सव का आयोजन किया गया महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं गुड़ तिल खिलाकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही मैदान में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा , सितोलिया एवं अन्य भारतीय खेलों सहित पतंगबाजी भी की गई नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी गुल्ली डंडा खेला और पतंग उड़ाई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी।
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में इंदौर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही और सभी कार्यकर्ताओं में हल्दी कुमकुम उत्सव के लिए बहुत उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्रीमति ज्योति तोमर,सविता अखंड, कमल वाघेला,संदीप दुबे बड़ी संख्या महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999