गुना, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिला कांगे्रस कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग

राजनीति May 22, 2020

भोपाल, प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर जिला कांगे्रस कमेटी गुना ग्रामीण, गुना शहर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिले की जिला कांगे्रस कमेटियों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। उक्त संबंध में आज प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन श्री राजीव सिंह ने आदेश जारी कर संबंधित जिले के अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत कराया है। पत्र में जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्षों को नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वे जिले के वरिष्ठ कांगे्रसजनों, पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तावित सूची अनुमोदन हेतु प्रदेश कांगे्रस कमेटी को प्रेषित करें। श्री सिंह ने कार्यकारिणी भंग किये जाने और नवीन कार्यकारिणी के गठन के संबंध में जिन जिला एवं कांगे्रस अध्यक्षों को पत्र लिखा, वे हैं जिला कांगे्रस कमेटी गुना ग्रामीण मानसिंह परसौदा, गुना शहर कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष हरि विजयवर्गीय, श्योपुर जिला कांगे्रस कमेटी अतुल चैहान, शिवपुरी जिला कांगे्रस कमेटी शिवपुरी, विदिशा जिला कांगे्रस कमेटी कमल सिलाकारी और अशोक नगर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment