पूर्व पार्षद मुबारिक मंसूरी को कौमी एकता प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

राजनीति Jan 18, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर: राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भावना एवं भाईचारा बनाए रखने हेतु कौमी एकता प्रकोष्ठ के इंदौर संभागीय अध्यक्ष की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा ने पूर्व पार्षद मुबारिक मंसूरी को कौमी एकता प्रकोष्ठ का संभागीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी हैl मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की स्वीकृति से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया के अनुमोदन से इंदौर संभाग का कौमी एकता प्रकोष्ठ का संभागीय अध्यक्ष पूर्व पार्षद मुबारक मंसूरी को नियुक्त किया है l मुबारिक मंसूरी ने संभागीय अध्यक्ष बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व सहित कमलनाथ, शोभा ओझा, विधायक संजय शुक्ला, कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा एवं डॉक्टर अमीनुल खान सूरी का आभार माना और संभागीय स्तर पर कौमी एकता को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया l गौरतलब रहे मुबारिक मंसूरी वार्ड 2 चन्दननगर से कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं। उन्हें संभागीय अध्यक्ष बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।


 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment