पाकिस्तान के विदेश मंत्री का प्रदेश भर में पुतला दहन
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में प्रदर्शन
भोपाल: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा न्यूयार्क में प्रेस कांफ्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत में घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निदंनीय टिप्पणी की गयी, जो कि भारत का अपमान है। भारत के 135 करोड़ देशवासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है जो निरंतर भारत को समृद्धि, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का काम कर रहे है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो द्वारा की गयी टिप्प्णी बेहद निदंनीय है। जिसके कारण देशवासियों में रोष व्याप्त है। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व नागरिक सम्मिलित।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999