भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई आहूत

राजनीति Oct 07, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation     

17 सितंबर से 26 नवंबर तक मोर्चा द्वारा अनुसूचितजाति बस्तियों में चलाया जा रहा है संपर्क अभियान- लाल सिंह आर्य

इंदौर:
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की गरिमामय उपस्थिति में संभागीय बैठक आहूत की गई।

सर्वप्रथम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य एवं उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की।

इस अवसर पर लाल सिंह आर्य ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के निमित्त इस बैठक का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े से 26 नवंबर संविधान दिवस तक अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा देश भर में बस्ती संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है लाल सिंह आर्य ने आगे कहा कि इस अभियान को भाजपा के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने 17 सितंबर को करोल बाग दिल्ली से प्रारंभ किया था अब तक 9000 अनुसूचित जाति की बस्तियों में संपर्क अभियान हो चुका है हर बस्ती में 100 मतदाताओं पर अनुसूचित जाति मोर्चा के दो कार्यकर्ताओं को बूथ समिति में नियुक्त कर दिया गया है साथ ही देश के 7500 छात्रावासों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा जिला स्तर पर कम से कम 25 अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क और संवाद करने की योजना मोर्चा द्वारा बनाई गई है इस महत्वकांक्षी योजना की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर टोलियां बनाई जा चुकी है अब तक 871 जिलों में 5 लोगों की टोली भी बनाई जा चुकी है। लाल सिंह आर्य ने आगे कहा कि संपर्क अभियान के समय कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों में जो पत्रक बांटे जाएंगे उनमें मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण ,विकास ,सम्मान और उत्थान के लिए क्या क्या कदम उठाए हैं और इस वर्ग के साथ किस ने धोखा किया है और किसने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान का अपमान किया है इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही 9 अक्टूबर को रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती भी है इस उपलक्ष में राष्ट्रीय कार्यालय से लेकर मंडल स्तर तक मोर्चा द्वारा जयंती मनाई जाएगी।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री भगवान सिंह परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री बलजीत सिंह चौहान, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, नगर महामंत्री बबल देव, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment