कांग्रेस ने कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में चल रहे मुख्यमंत्री जी के सरकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने की शिकायत की

राजनीति Feb 01, 2018

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया एवं पंकज चतुर्वेदी ने कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक मीडिया, समाचार पत्रों एवं रेडियों पर मुख्यमंत्री के चल रहे सरकारी विज्ञापनों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर रोक लगाये जाने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की हैं।

कांग्रेस प्रवक्ताद्वय ने कहा कि प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के कारण मध्य प्रदेश के दो जिलों अशोकनगर एवं शिवपुरी में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू हैं, किन्तु फिर भी मप्र के अनेक इलेक्ट्रानिक मीडिया,समाचार पत्रों एवं रेडियों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े विज्ञापनों में मुख्यमंत्री एवं उनके दल भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। नेताद्वय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता चलते मुख्यमंत्री से जुड़े इन सरकारी विज्ञापनों का प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाये, ताकि उपचुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment