मुख्यमंत्री लुकवासा में 19 को अजा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सभी 26 सेक्टर में मोर्चा की जमावट तैयार कर ली हैं और सेक्टर सम्मेलनों की तैयारियों की जा रही हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों और प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी का सम्मेलन 18 जनवरी को उत्सव वाटिका कोलारस में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन को मोर्चा के प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य और प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो संबोधित करेंगे।
 

सूरज कैरो ने बताया कि 19 जनवरी को लुकवासा (कोलारस) में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment