मुख्यमंत्री चौहान ने संत रविदास जयंती पर दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए भक्तिमार्ग की महत्ता को स्थापित किया। उन्होंने जात-पात की भावना से ऊपर उठकर सच्चे मार्ग पर चलते हुए जनमानस को समाज कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सिखाया कि जो ईश्वर में श्रद्धा और भक्ति का भाव रखते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करता हैं, वही सच्चे अर्थों में महान होता हैं।
 

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया हैं कि संत रविदास की अमृत वाणी और जीवन दर्शन को अपनाने का निरंतर प्रयास करते रहें। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment