बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर से पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगीः हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री ने आकांक्षी विधानसभा चंदेरी में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली
खबर नेशन / Khabar Nation
अशोकनगर। सफलता के लिए चार सूत्र है। पहला बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट, दूसरा सोशल मीडिया, तीसरा केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और चौथा हर बूथ पर हमारा 51 प्रतिशत वोट शेयर। इन चार कामों के करने से हमें सफलता मिलेगी और हर बूथ से पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीतेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शनिवार को अशोकनगर की आकांक्षी विधानसभा चंदेरी में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितांनद जी शनिवार को अशोकनगर जिले के संगठनात्मक प्रवास पर थे। श्री हितानंद जी ने अशोकनगर जिले की चंदेरी के ईसागढ़ में सिंधिया मांगलिक भवन में आकांक्षी विधानसभाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी अभियान के क्रियान्वयन को लेकर
संगठनात्मक चर्चा की। जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने संगठन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रमुख कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में कहा कि समन्वय के साथ निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करने से सफलता निश्चित मिलती है। हम समन्वय के साथ पार्टी की योजनानुसार काम करें और केन्द्र, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर बूथ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एक समय हमारे गिने चुने कार्यकर्ता होते थे। हमारे संगठन पूर्वजों ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी संगठन को खड़ा किया। आज हमारे पास प्रशिक्षित असंख्य कार्यकर्ता है। केन्द्र और राज्य के साथ ही पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक हमारे कार्यकर्ता दायित्व निभा रहे हैं। हमें पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर बूथ को मजबूत करते हुए आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करना है।
इस दौरान प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव, विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, निगम उपाध्यक्ष श्री अजय यादव, जिला प्रभारी डॉ दीपक भदौरिया, जिला महामंत्री श्री मुकेश कलावत, श्री नंदलाल यादव, डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999