5 एवं 6 मार्च को वार्डो में भाजपा नेता व कार्यकर्ता सामूहिक संपर्क कर समर्थकों से एकत्रित करेगें आजीवन सहयोग निधि
भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक संपन्न
इंदौर 04 मार्च,2020/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि पं. दीनदयालजी उपाध्याय की पूण्यतिथि 11 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आजीवन सहयोग निधि एकत्रिकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी राशि से भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन के कार्य संपन्न किये जाते है।
इंदौर नगर के द्वारा निरंतर राशि एकत्रीकरण किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने ली।
बैठक में वार्डो में भ्रमण कार्यक्रम की रचना करते हुए वार्डो के सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक भ्रमण किया जायेगा। वार्डो में निवासरत ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संपर्क कर आजीवन सहयोग निधि एकत्रित की जायेगीं। सभी वार्डो में 5 एवं 6 मार्च को संपर्क कार्यक्रम किया जा रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, मुकेशसिंह राजावत, कमल बाघेला, जयंत भिसे, सोनू राठौर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।