पिछड़ा वर्ग मोर्चा 17 को पीएम विश्वकर्मा योजना के जिला केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा

राजनीति Sep 13, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का पिछड़ा वर्ग मोर्चा अधिक से अधिक प्रचार करेगा। श्री कुशवाह ने बताया कि 17 सितंबर को पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर एकत्रित होकर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरू होने वाली पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उदबोधन को लाइव सुनेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले में एलईडी लगायी जायेगी, जहां पिछडा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता एकत्रीकरण होगा। जिसके पश्चात मोर्चा कार्यकर्ता बाईक रैली निकालेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment