रीगल चौराहा पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता

राजनीति Feb 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने पर नगर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

कमलनाथ जी का बयान प्रदेश की जनता को आहत करने वाला है इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए - गौरव रणदिवे

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी द्वारा शांति और समृद्धि के टापू एवं अपनी संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले हमारे मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने पर रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नगर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए काला दिन है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ जी ने प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर संबोधित किया है जिससे सभी प्रदेशवासी आहत हैं यह वही मध्यप्रदेश है जहां मां नर्मदा कलकल बहती है ,जहां महाकालेश्वर और ओमकारेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग विद्यमान है जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट जैसे आयोजन एवं जी20 समूह के देशों की बैठकें प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रही हैं जहां स्थित शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त है जहां की संस्कृति व खानपान पूरे देश में ही नहीं विदेश में ही अपनी विशिष्ट पहचान रखती है हमारे ऐसे प्रदेश को मदीरा प्रदेश कहना कमलनाथ जी के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है जिसका जवाब मध्य प्रदेश की जनता समय आने पर अवश्य देगी। कमलनाथ जी को जनता के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नरेंद्र सलूजा, गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे पार्षद निरंजन सिंह चौहान, श्रीमती शैलजा मिश्रा,शेख असलम, रघु यादव, सौगात मिश्रा,श्रीमती ज्योति पंडित, ऋषि खनूजा, जवाहर मंगवानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment