प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है भाजपा : अजय सिंह यादव
खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं नगर निगमों के अध्यक्ष के चुनाव भारतीय जनता पार्टी प्रशासन का दुरुपयोग करके जीतना चाहती है।
श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का अधिकार निर्वाचन आयोग के बजाय कलेक्टरो को दिया गया है। साथ ही तमाम ज़िलों में सरकार द्वारा परिपत्र भेजकर जानकारी मंगाई गई हैं कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के पार्षदों को किस प्रकार से दबाव में लाया जा सकता है, पूरे मध्यप्रदेश में लोकतंत्र ख़तरे में हैं।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस पार्टी का प्रदेश के तमाम अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह है कि किसी भी प्रकार से पद का दुरुपयोग ना करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा की जा रही प्रशासनिक तानाशाही का हर स्तर पर विरोध करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो इस तरह के अवैधानिक कृत्य करने वाले अधिकारियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999