भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक 30 को गुरु अमरदास हॉल में
खबर नेशन / Khabar Nation
बार कोड के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल होगा पंजीयन
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक 30 जनवरी को प्रातः 9 बजे से गुरु अमरदास हॉल में आयोजित की जाएगी। नगर कार्यसमिति की व्यवस्थाओं के लिए आज भाजपा कार्यालय पर बैठक की गई जिसमें पंजीयन से लेकर पार्किंग मंच एवं भोजन तक की व्यवस्था है बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं का पंजीयन बार कोड के माध्यम से किया जाएगा जो कि पूर्ण रूप से डिजिटल होगा सबकी प्रवेशिका पर बार कोड अंकित होगा जैसे ही बार कोड को स्कैन किया जाएगा कार्यकर्ता की उपस्थिति सहित पूरी जानकारी एक्सेल शीट पर सुरक्षित हो जाएगी।
कार्यसमिति बैठक में चार सत्र आयोजित होंगे, विभिन्न सत्रों को पार्टी के नेतागण संबोधित करेंगे।
श्री रणदिवे ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में प्रदेश एवं नगर पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999