पौधे लगाने के नाम पर एक और भ्रष्टाचार की तैयारी, बंद करे भाजपा: संगीता शर्मा
खबर नेशन / Khabar Nation
भाजपा बताये मॉ नर्मदा किनारे लगाये गये 6 करोड़ पौधे कहां हैं ?
वाहवाही लूटने जनता के सामने झूठ परोसना बंद करे भाजपा: संगीता शर्मा
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा द्वारा 75 लाख पौधे लगाये जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा और उनकी 18 वर्षों की सरकार में केवल और केवल झूठ, धोखा, और भ्रष्टाचार के अलावा प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दिया। अपने राजनैतिक स्वाथों के चलते भाजपा सरकार ने हरियाली के बजाय प्रदेश के जंगलों से समाप्त करने की मुहिम चला रखी है।
संगीता शर्मा ने कहा कि एक समय था जब इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री थी तो उन्होंने नारा दिया था हमारा संदेश हरा भरा मप्र और कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश को हरा-भरा प्रदेश बनाया भी गया, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है, जंगल के जंगल खत्म होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मॉ नर्मदा किनारे 6 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, वे बताये कि वे पौधे कहां गये। भाजपा सरकार पौधे लगाने के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा के संरक्षण के चलते बड़े-बड़े अधिकारियों द्वारा अपना रसूख दिखाकर इन 18 वर्षों में हरे भरे पेड़ों की कटाई की गई, जंगलों तक का काटा जा रहा है और जंगलों में कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही है।
संगीता शर्मा ने वीडी शर्मा से पूछना चाहा है कि वे बताये कि ये 75 लाख पौधे वे कहां और कब लगायेंगे या पूर्व की भांति इन पौधों में भी भ्रष्टाचार की दीमक लग जायेगी और उसकी राशि भाजपा सरकार डकार जायेगी?
संगीता शर्मा ने कहा कि जनता के बीच झूठ परोसकर चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकार किस तरह से मप्र के जंगलों को नष्ट कर रही है, यह सब जनता देख रही है। वे किस मुंह से आज पौधे लगाने की बात कर रहे हैं। भाजपा और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को समझ लेना चाहिए कि मप्र की जनता लुभावे में नहीं आने वाली, पहले भी भाजपा सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मप्र को स्वर्णिम प्रदेश बनाने की बात की थी, जो एक दिवास्वप्न बनकर रह गया है। प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999