लिफ्ट हादसे में 6 लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत और नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने महू के पास एक फार्म हाउस में हुई लिफ्ट दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की है।
श्री राकेश सिंह ने कहा कि उद्योगपति पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों के एक दुर्घटना में निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों के परिजनों को इस गहन आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और सभी मृतकों को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। श्री सिंह ने कहा कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि सरकार सार्वजनिक या निजी लिफ्टों पर नियंत्रण और निगरानी के लिये प्रभावी प्रणाली की स्थापना करे।