आगर जिलाध्यक्ष को पितृशोक, नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

शख्सियत Dec 30, 2019

 

  खबर नेशन / Khabar Nation

 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव ने आगर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष  दिलीप सकलेचा के पिताजी श्री कल्याणमल जी सकलेचा के दुःखद निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

श्री भार्गव ने शोक संदेश में कहा कि आगर भाजपा जिलाध्यक्ष  दिलीप सकलेचा के पिताजी श्री कल्याणमल सकलेचा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सकलेचा परिवार पर जो वज्रापात हुआ है, ईश्वर उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में श्री दिलीप सकलेचा जी और उनके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने आगर मालवा के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप सकलेचा के पिताजी श्री कल्याणमल सकलेचा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

                पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, श्री विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रामलाल रौतेल, श्री प्रदीप लारिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री मनोहर उंटवाल, श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री बुद्धसेन पटेल, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री रघुनाथ भाटी, श्री पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री उदय अग्रवाल, श्री सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री नागरसिंह चौहान, सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्लाह शेख, श्री राहुल कोठारी, श्री उमेश शर्मा एवं श्री राजपाल सिंह सिसोदिया ने श्री कल्याणमल सकलेचा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment