श्री जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

शख्सियत Jan 21, 2020

 

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने सांसद श्री जेपी नड्डा जी को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री जेपी नड्डा जी अद्भुत संगठन क्षमता के धनी है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी खासकर मध्यप्रदेश संगठन नई ऊंचाई हासिल करेंगा।।

नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में श्री जेपी नड्डा जी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

 

गौरवशाली परम्परा के संवाहक बने श्री नड्डा 

नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में सक्रिय श्री जेपी नड्डा जी ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनैतिक संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। छोटे कार्यकर्ता का परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गौरवशाली परंपरा रही है। आज उस परम्परा के संवाहक श्री नड्डा जी बने है। श्री नड्डा जी का मध्यप्रदेश से जुड़ाव रहा है। उनकी संगठन क्षमता का लाभ मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं विशेष रूप से मिलेगा।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment