मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंजाब केसरी स्व. श्री लाला लाजपत राय की पुण्य-तिथि पर नमन किया
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब केसरी स्वतंत्रता सेनानी स्व.श्री लाला लाजपत राय की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता है। लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिल कर आर्य समाज को लोकप्रिय बनाया। देश के लिए उनकी निष्ठा और देश भक्ति सदैव अमर रहेगी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999