मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया

शख्सियत Nov 16, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संगठन का मालवा में विस्तार करने वाले पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने उज्जैन-शाजापुर का संसद में प्रतिनिधित्व किया। सांसद के नाते उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनता की सेवा का नया इतिहास बनाया। वे चौबीसों घंटे दीन, दुखियों, दलितों, शोषितों, पीड़ितों और गरीबों की सेवा में लगे रहते थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में जो शून्य पैदा हुआ है, वह आसानी से नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री वर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन, मित्रों और अनुयायियों को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment