आखिर कांग्रेस से काम क्यों नहीं होता ? – मालू

सत्ता यदि ज़हर है तो पीजिए,उगल क्यों रहे हैं राहुल  – मालू

गोविन्द मालू के 5 सवाल कांग्रेस से 

Khabar Nation

1. दिग्गी राज में बजट के कुल घाटे के 74% या 3/4 राशि राजस्व व्यय के जरिए गैर आयोजना,गैर उत्पादक मदों पर व्यय की जाती रही क्या यही प्रदेश के विकास का चेहरा कांग्रेस का है ? ऋण दुरुपयोग में तब प्रथम राज्य मध्य प्रदेश रहा,यह 2002-03 के आरबीआई द्वारा प्रकाशन जारी किया क्या इसी तरह का विकास म.प्र.में करने के लिए वोट मांग रही है कांग्रेस ?

2. मुसलमानों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस जवाब दे कि मुसलमानों की समस्या सुलझाने में गोपाल समिति की रिपोर्ट मुसलमानों को नौकरियां देने के बारे में 1995 की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट और मुसलमानों की दशा सुधारने के लिए 6 मई 1996 को योजना आयोग की 12 सदस्यीय उप समिति की रिपोर्ट का क्या हुआ ?  राजिंदर सच्चर के अध्यक्षता में बनी 7 सदस्य समिति की रिपोर्ट जिसमें मुसलमानों के आर्थिक शैक्षणिक व व्यवसायिक उत्थान के उपाय थे नवंबर 2006 में आई लेकिन उसके बाद ठंडे बस्ते में डालकर क्या वोट बैंक के साथ धोखा नहीं किया ?

3.  सरदार सरोवर की नींव 1961 में पंडित नेहरू रखी थी। लेकिन, 2017 में मोदीजी इसका कार्य पूर्ण करवाकर उद्‌घाटन करते हैं। इसी तरह 1969 में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मेडिकल कॉलेज का जो प्रस्ताव दिया था, उसे कांग्रेस ने 45 साल तक फाइल में दबाए रखा! आखिर कांग्रेस से काम क्यों नहीं होता?

4.  कर्ज माफी,मर्ज बाकी : पंजाब में कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं हुआ जिस कारण 430 किसानों ने आत्महत्या कर ली। राजस्थान में 5 साल में भी वादा पूरा नहीं हुआ और 19 लाख किसानों की जमीनें कुर्क होकर नीलाम हो गई। कमलनाथ सरकार के पहले 10 महीने में किए गए किसान हित के वचनों से धोखा खाए 150 किसानों ने आत्महत्या की। कांग्रेस ऐसे झूठे वादे क्यों करती है?

5.  पार्टी का उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने बताया था कि, मां( सोनियाजी) ने बताया  था कि  “पावर इज पॉइजन !” तो क्या यह माना जाए, यह जहर खुद पीने की जगह आप लगातार देश पर उगल रहे हैं! जवाब दें राहुल गांधी? कभी वे सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा, कभी गरीबी को वहम बताकर मजाक उड़ाते है, तो कभी सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कहने वालों का समर्थन करते हैं!

Share:


Related Articles


Leave a Comment