प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को दी बधाई

खबर नेशन / Khabar Nation

 

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने सोमवार को भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन के अनुभव देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय वर्ग की महिला का राष्ट्रपति बनना देश को गौरवान्वित करता है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू जी का शपथ समारोह एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पल है।

श्री शर्मा ने जनजातीय वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद हेतु चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा जी एवं एनडीए के नेतृत्व का आभार जताया।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
 9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment