प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं

खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश की जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर मानव रूप में जन्म लेकर मानव के दुखों को दूर किया। उन्होंने सत्य और न्याय के लिए संघर्ष की सीख दी और अन्याय का पूरी ताकत से प्रतिकार करना सिखाया। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में जो आदर्श प्रस्तुत किये वह आज भी सर्वाधिक सामयिक और प्रासंगिक है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999