राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुँची

खबर नेशन / Khabar Nation 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने किया भावभीना स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्या विमानतल इंदौर आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंगवस्त्र पहना कर और पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर टी. इलैया राजा और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment