मोदीजी के अश्वमेघ को कोई रोक नहीं सकता -जयभान सिंह पवैया

उज्जैन संभाग की यात्रा ने आठवें दिन घट्टिया, तराना, आगर विधानसभा में लिया जनता का आशीर्वाद
ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत, पार्टी नेताओं ने की भाजपा को जिताने की अपील

खबर नेशन/ Khabar Nation

उज्जैन। दिल्ली की कुर्सी पर पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप के एक ऐसा सशक्त नेता बैठा है जो जनता के हर सपनों को पंख दे रहा है। आज दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत भारत का अहित करने का ख्याल सपने में भी नहीं कर सकती। अब मोदीजी के अश्वमेघ को तो कोई रोक नहीं सकता इसलिए भानुमति का कुनबा तैयार हुआ है। इनको एक ही काम दिया गया है कैसे भी मोदीजी को रोक लो। लेकिन उन्हें नहीं पता कि आज समूचे विश्व में भी हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लग रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उज्जैन ग्रामीण की घट्टिया, तराना, आगर विधानसभा में रथ सभाओं और जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री पवैया के साथ यात्रा प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर, उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, घट्टिया विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री सतीश मालवीय, सांसद श्री अनिल फिरोजिया जनता का आशीर्वाद लेते हुए यात्रा में शामिल थे।
नीमच से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को उज्जैन के आगर रोड से प्रारंभ हुई यात्रा के ताजपुर पहुंचने पर तराना विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री ताराचन्द्र गोयल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां सरपंच श्री मांगीलाल ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यहां से यात्रा ने घट्टिया विधानसभा के कायथा में प्रवेश की। पार्टी के प्रत्याशी श्री सतीश मालवीय ने नेतृत्व में बडी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा की अगवानी की। यहां से यात्रा लक्ष्मीपुरा, सुमराखेडा, बघेरा फंटा होते हुए तराना बायपास, इटावा में ग्रामीणों से आशीर्वाद लेते हुए माकड़ोन पहुंची, जहां पार्टी नेताओं ने कृषि मंडी में जनसभा को संबोधित किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में जबरजस्त उत्साह रहा। जगह- जगह यात्रा के स्वागत के लिए ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग, युवा पुष्प वर्षा कर रहे थें। यात्रा के आगे - आगे युवा मोर्चा की टोली दोपहिया वाहन पर पार्टी के झंडा थामें भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

कांग्रेस का फर्जी सर्वे सिर्फ जनता को भ्रमित करने की कोशिश

श्री जयभान सिंह पवैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इन दिनों सिर्फ फर्जीवाड़े में लगी है। काग्रेस जनता को भ्रमित करने के लिए फर्जी सर्वे चला रही है। लेकिन कांग्रेस को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने जनता से कहा कि आप सचेत रहे, कांग्रेस के भ्रम में मत आना। श्री पवैया ने सभा में उमडे जनसैलाब पर कहा कि मेरे सामने जो जनता जनार्दन मौजूद है, उससे एक बात यह स्पष्ट हो चुकी है कि जनता भारतीय जनता पार्टी को 150 से अधिक सीटें देकर ही मानेगी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब सत्ता के शीर्ष पर पहुंचता है तो अपनी संस्कृति और मूल्यों से समझौता नहीं करता। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन का परचम लहरा रहा है। पूरा विश्व आज भारत के पीछे चल रहा है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हो रहा है। आने वाली 24 जनवरी को हिन्दुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह ऐतिहासिक पल हम सभी को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। विकास और गरीब कल्याण का यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताएं।

शिवराज जी ने किसानों की उन्नति और तरक्की के रास्ते खोल दिए - गुर्जर

यात्रा के प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक इतिहास में सबसे अधिक किसानों के लिए किसी ने योजनाएं बनायी है तो वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान है। शिवराजजी ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दिया। 20 वर्षों के शासन में शिवराज जी ने किसानों की उन्नति और तरक्की के रास्ते खोल दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

कांग्रेस में महिलाओं के पास सत्ता रही लेकिन महिला सशक्तिकरण नहीं हुआ- फिरोजिया

उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक पालक की भूमिका निभाते हुए गरीब, वंचितों और पिछड़ों की चिंता कर रहे है। सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण के मार्ग पर चलकर सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि सभी का विश्वास प्रधानमंत्री जी को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल में कांग्रेस से स्व. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रही वहीं यूपीए के 10 वर्षों में सोनिया गांधी के पास सत्ता की चाबी रही, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने महिला सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भांजियों के मामा श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अलग काम किया है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment