नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में; शिवराज सिंह चौहान

राजनीति Jul 17, 2022

निकाय चुनाव में शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने जताया जनता का आभार, पार्टीजनों को दी बधाई

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: वर्ष 2003 के बाद से जब से मध्यप्रदेश में हमने सरकार बनाई है, निकाय चुनाव में ऐसी शानदार जीत कभी नहीं मिली। चुनाव हम पहले भी जीतते थे| लेकिन उसमें जीत का अनुपात 55.45 का ही रहता था| लेकिन इस बार हमने 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत ऐतिहासिक है। जिन 86 नगर पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें से 64 में हमने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। 36 नगर पालिकाओं में से 27 में हमें पूर्ण बहुमत मिला है और 5 में निर्दलीयों के साथ मिलकर नगर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं और यह वादा करता हूं कि जो विश्वास आपने भाजपा पर जताया है, उसे टूटने नहीं देंगे। इन चुनावों में अथक परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं और यह आह्वान करता हूं कि हम सब मिलकर पूरी विनम्रता के साथ जनता की सेवा करेंगे और विकास का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कही।

हमें मिली संपूर्ण जीत, विरोधियों की जीत अधूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रदेश की जिन नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर जीते हैं, वहां वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन प्रदेश की ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली जैसी जिन नगरनिगमों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त ली है, उनमें भी पार्षद भाजपा के ही ज्यादा हैं। कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद हारे हैं और वार्डों में कमल के फूल वाली बटन ही दबाई गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर मैं पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं और यह वादा करता हूं कि नगरों के विकास और जनता के जीवन में बदलाव लाने के अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रदेश कार्यालय में मना विजय उत्सव

नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय परिसर में  पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, स्वण्राजमाता सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, ओमप्रकाश सकलेचा, रामखिलावन पटेल, सुरेश धाकड़, महापौर मालती राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमासिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरतेंदू तिवारी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, दिलीप सिंह परिहार, प्रद्युम्नसिंह लोधी, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया, नेहा बग्गा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, निगम मंडल अध्यक्ष शिव चौबे, शैलेन्द्र शर्मा, कृष्णगोपाल पाठक, वंदना परिहार, डॉ. मुखरिया सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें :
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
 9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment