जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 15 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation
यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 15 सितंबर को कटनी जिले की विजयराघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिलहरी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बरही, सिनगौड़ी, देवराकला, देवसरी, कांटी, धौरा, शिवड़ी, बसाड़ी, रोहरिया, बड़वारा होते हुए हीरापुर कौडिया पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा शामिल होंगे।
यात्रा क्रमांकः-2- महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 15 सितंबर को छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के नांदनवाड़ी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा मैनीखापा, हीराबाड़ी, खुमकला, नवेगांव, छिन्दीकामथ, नीमढाना, जुन्नारदेव, पाला चौरई, अम्वाड़ा, इकलहरा, बड़कुही, चांदामेटा होते हुए परासिया पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि शामिल रहेंगी।
यात्रा क्रमांकः- 3- इंदौर संभाग की यात्रा 15 सितंबर की सुबह अलीराजपुर के जोबट से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा आम्बुआ, चन्द्रशेखर आजादनगर, झाबुआ के राणापुर होते हुए झाबुआ शहर में पहुंचेगी। यात्रा में शामिल रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं श्री प्रहलाद पटेल शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः- 4- मालवा क्षेत्र की यात्रा 15 सितंबर की सुबह शाजापुर के टंकी चौराहा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा सांपखेड़ा, आलाउमरोद, बिकलाखेड़ी, तिलावद गोविंद, बेरछा, रंथभंवर, देंदला जोड़, मकोड़ी, सकरई, रानी बड़ोद, अजनई जोड़, पटलावदा, राणोगंज, शुजालपुर, फतेहपुर, भीलखेड़ा, कालापीपल पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः- 5- ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 15 सितंबर को अशोकनगर के खनियादाना से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा हसारी, गोधन, पांडरी, चंदेरी, चकेरी, सेहराई, साजनमउ, मुंगावली, तारई, बरखेड़ा, पिपरई, सिंगौंन, रहटपास, कजराई, परासरी, पिपनावदा, कोलुआ होते हुए अशोकनगर शहर पहुंचेगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, केन्द्रीय राज्य मंत्री सुश्री अन्नपूर्णा देवी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य शामिल रहेंगी।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999