भोपाल की सबसे अनूठी तिरंगा यात्रा

जल-थल-नभ पर लहराया तिरंगा: आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने 75 नावों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 

खबर नेशन / Khabar Nation

 आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भोपाल स्थित बोट क्लब से बड़े तालाब में 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा में शामिल युवा 75 नावों पर सवार थे और सभी के हाथों में तिरंगा था। बड़े तालाब में नावों पर निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा था।

 

हर घर के साथ थल-जल-नभ भी तिरंगामय

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से तिरंगा देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी तारतम्य में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतीक है। इसकी भव्यता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जल-थल-नभ में तिरंगा फहराया गया।

 

बड़े तालाब के बीचोंबीच लहराया तिरंगा

मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में 75 नावें बोट क्लब से एक पंक्ति में बड़े तालाब के मध्य में पहुँची। लबालब बड़े तालाब में नाव पर लहराते तिरंगे देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे थे। पूरा दृश्य देखकर बोट क्लब पर खड़े नागरिकों ने हर्षध्वनि के साथ भारत माता की जय के नारे लगाये।

 

यात्रा के समापन पर युवाओं ने किया मंत्री श्री सारंग का अभिवादन

लगभग 2 घण्टे तक चली इस अनूठी तिरंगा यात्रा का समापन बोट क्लब पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने मंत्री श्री सारंग का भारत माता के जयघोष के साथ अभिवादन किया।

 

जल-थल-नभ पर लहराया तिरंगा

अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा जहां एक ओर नाव पर तिरंगा लहरा रहा था। वहीं दूसरी ओर बड़े तालाब के समीप ड्रोन से तिरंगा फहराया गया। इसी के साथ बोट क्लब के समीप बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा जल-थल-नभ पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा सम्पूर्ण वैभव के साथ लहराता नज़र आ रहा था।

 

एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने किये सुरक्षा इंतज़ाम

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा 75 नावों पर सवार प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट प्रदान किये गये। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।

75 नावों की तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में नागरिक सम्मिलित हुए।

भोपाल की सबसे बड़ी दो दिवसीय तिरंगा यात्रा का समापन

भारी बारिश में भी नहीं कम हुआ देशभक्ति का जज्बा, भीगते हुए निकली तिरंगा यात्रा

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला से करोंद चौराहा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव की देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और देश के वीर क्रांतिकारियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी तारतम्य में रविवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में आयोजित 75 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का करोंद चौराहा पर समापन किया गया। 

 

स्कूली बच्चों और महिलाओं ने किया यात्रा का भव्य स्वागत

नरेला विधानसभा अंतर्गत नवजीवन कॉलोनी, प्रेमनगर कॉलोनी, शंकर नगर, 80 फीट रोड, विश्वकर्मा नगर, देवकी नगर, विवेकानंद नगर, शान्ति नगर, गोपाल नगर, ग्वाल बाबा बस्ती, नयापुरा, रतन कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग को तिलक लगाकर यात्रा का स्वागत भव्य किया।

 

तिरंगा यात्रा में दिखा युवाओं का खासा उत्साह

समापन अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। जिसे पूरे देश ने शिरोधार्य किया है। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह रहा। यह देशभक्ति के जज़्बे को प्रदर्शित करता है।

 

मंत्री श्री सारंग ने की हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

मंत्री श्री सारंग ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर तरफ आजादी की खुशियां मनाई जा रही हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं।

भारी बारिश में भी कम नहीं हुआ देश प्रेम का जज्बा

कुल 75 किमी की तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन भी भारी बारिश हुई। इसके बावजूद तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं का देशप्रेम का जज़्बा कम नहीं हुआ।

भव्य तिरंगा यात्रा में नरेला विधानसभा क्षेत्र के 05 वार्डों के पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं रहवासी उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment