सबके पास घर होगा अपना, भाजपा सरकार पूरा करेगी सपना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुराज कॉलोनी योजना की घोषणा कर कई परिवारों को दी राहत
प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने जबलपुर संभागीय कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
जबलपुर। भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नही छोड़ी है कि सबके पास अपनी पक्की छत हो, कोई बेघर न रहे। साथ ही सरकार ने उस तबके पर भी ध्यान दिया है जो अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर एक घर बनाता है और बिल्डर्स की वजह से उनके मकान फंस जाते है। जिससे बाद में कॉलोनी अवैध घोषित हो जाती है। इसमें केवल आम जनता ही परेशान होती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों जबलपुर से प्रदेश में सुराज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर गरीब के पास अपना एक मकान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से अवैध कालोनियों के वैध होने के बाद वहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग परमिशन दी जा सकेगी। इस घोषणा ने कई परिवारों को राहत की सांस दी है। योजना के माध्यम से प्रदेश के 35 लाख लोगो के घरों में नया सबेरा आएगा। जनता अपने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदती है फिर मकान बनवाती है। कॉलोनी बनते ही प्रशासन कॉलोनी अवैध घोषित कर देता है। हमारी सरकार अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही तो करेगी साथ ही उनकी वजह से परेशान जनता को सुराज कॉलोनी योजना के माध्यम से राहत भी पहुँचाएगी। यह बात पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, पूर्व विधायक श्री अंचल सोनकर, शरद जैन ने पार्टी के जबलपुर संभागीय कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा सरकार ने सभी को सब अधिकार मिले यह सुनिश्चित किया
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि प्रदेश से अराजक तत्वों और अराजकता को समाप्त करेंगे। प्रदेश में भू माफियाओं के कब्ज़े से 23 हजार एकड़ भूमि छुड़ाई गई है। इस भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनियां आकार ले रही है। भाजपा सरकार ने भू अधिकार योजनाओं से 1 लाख 25 हजार से अधिक भूखंड पट्टे वितरित कर जरूरतमंदों को उन्नति का मार्ग दिखाया है। भाजपा सरकार ने सभी को सब अधिकार मिले यह सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने का काम किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 41 लाख परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जिन लोगो को योजना के माध्यम से घर नही मिल पाया है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना से मकान आवंटित किए जायेंगे। प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंदों की हर जरूरत को पूरा करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता को याद है जब 15 माह के शासनकाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की सभी योजनाओ को बंद कर जरूरतमंदों को परेशान किया था। यदि फिर से कांग्रेस आई तो कई योजनायें बंद हो जाएंगी। जनता को पता है कि उनका उद्धार और विकास कहाँ हो रहा है। जनता जानती है कौन लूटने वाला और कौन मदद करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा से यह प्रयास किया है कि हर गरीब, जरूरतमंद का सपना पूरा हो। उसे जीवन यापन में कोई कठिनाई न झेलनी पड़े। इसके लिए भाजपा सरकार की अनेकों योजनाएं लोगो का पूरा साथ निभा रही है। भाजपा ने प्रण लिया था कि वह देश-प्रदेश के हर तबके का ध्यान रखेगी और उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा सरकार ने इस प्रण को पूरा करके दिखाया है।
किसान हमारे देश की शान, उनका उत्थान हमारा अभिमान
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड वितरित कर 29.5 लाख लोगों को निःशुल्क उपचार मिल रहा है। कोई भूखा न सोए, सबको अन्न का अधिकार मिले इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना से 5.18 करोड़ लोगों को कोरोना काल से मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को मध्यप्रदेश ने साकार करके दिखाया है। प्रदेश के 71 लाख से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। मध्यप्रदेश में बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने उठाई है। कन्यादान योजना और निकाह योजना से प्रदेश की 6.25 लाख बेटियों को प्रति व्यक्ति 55 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर जरूरतमंद तबके का उद्धार किया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि और ग्रामीण पथ विक्रेता योजना से 11 लाख से अधिक लोगो को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की शान, उनका उत्थान हमारा अभिमान, इसे भाजपा सरकार ने हकीकत में बदलने का काम किया है। प्रदेश के 92 लाख से अधिक किसानो को प्रतिवर्ष 12 हजार की सम्मान निधि प्रदान की है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999