मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू संघर्ष, न्याय तथा मूल्यों के प्रति समर्पित सशक्त व्यक्तित्व हैं।

वे सामाजिक परिवर्तन की संवाहक भी हैं। राष्ट्रपति पद पर उनके निर्वाचन से राष्ट्रवासी भी आनंद का अनुभव कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में श्रीमती मुर्मू की मध्यप्रदेश यात्रा को भी यादगार बताया और विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मुर्मू मध्य प्रदेश की जनता के साथ ऐसा ही आत्मीय जुड़ाव बनाए रखेंगी।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें :
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
 9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment