विंध्य में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत
स्थानीय निकायों में कांग्रेस की जीत पर
प्रत्याशियों को बधाई और कार्यकर्ताओं का आभार ;अजयसिंह
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रीवा, सीधी और चुरहट में कांग्रेस की जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अथक परिश्रम कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार कर प्रत्याशियों को जीत दिलाई|
सिंह ने कहा कि मैंने विधानसभा उपचुनाव के समय ही कहा था कि अब विंध्य से भाजपा के सफाए की शुरुआत हो गई है|
यह दृश्य स्थानीय निकायों के चुनाव में स्पष्ट दिख गया है, उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने विंध्य की लगातार उपेक्षा की है, लगातार झूठे वायदे किये, जो एक भी पूरे नहीं हुए|
उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस ने विंध्य में शानदार प्रदर्शन किया है जबकि कांग्रेस ने यह चुनाव विपरीत परिस्थितियों में लड़ा| पूरी शासकीय मशीनरी भाजपा के पक्ष में काम कर रही थी|
सरकारी संसाधनों का खुला दुरूपयोग किया गया| इसके बावजूद जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला|
यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में भी कांग्रेस को जीत दिलाई| यह जीत 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के संकेत हैं|
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें :
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999