वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के बीच आगे बढ़ी जन अशीर्वाद यात्रा

खबर नेशन/ Khabar Nation

बालाघाट। महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार सुबह जिले के समसबाड़ा से रवाना हुई। यह यात्रा आज यह यात्रा समसबाड़ा से शुरू हो कर चौरई पहुंचने वाली है। यह यात्रा आज चौरई, पांजरा, रामाकोना, सौसर होते हुए छिंदवाड़ा जिले के पंद्राखेड़ी पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद एवं युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम महाजन तथा नर्मदापुरम सांसद राव उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ी। इस दौरान ढोल नगाड़ों की गूंज और भारतमाता की जय के नारों से आसमान गूंज उठा। समसबाड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा चौरई पहुंची, जहां पार्टी नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment