मुख्यमंत्री चौहान स्वर्गीय गायत्री देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

प्रमुख सचिव जनसंपर्क एस. के. मिश्रा के निवास पहुंचे मुख्यमंत्री 
 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख सचिव जनसंपर्क एस. के. मिश्रा की माता स्वर्गीय गायत्री देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। चौहान सुबह मिश्रा के निवास स्थान पहुंचकर स्वर्गीय गायत्री देवी के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग और महापौर नगर निगम आलोक शर्मा भी मौजूद थे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment