प्रदेश अध्यक्ष 9 सितंबर को मुरैना, भिण्ड प्रवास पर

ग्वालियर चंबल अंचल की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे श्री शर्मा
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 9 सितंबर को ग्वालियर चंबल अंचल की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रातः 11.30 बजे मुरैना जिले के दिमनी में सभा को संबोधित कर दोपहर 12 बजे दिमनी, पोरसा चौराहा से जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 5 में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के अंबाह में रथ सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे दिमनी विधानसभा के थरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे अंबाह विधानसभा के पोरसा में मंच सभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 5.30 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में आयोजित सभा में शामिल होंगे। जिसके पश्चात शाम 7 बजे अटेर विधानसभा के परा में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8.30 बजे भिण्ड में आयोजित रोड शो में शामिल होकर जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। रोड शो के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आमसभा को संबोधित करेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999