रानी अवंती बाई शौर्य, वीरता और साहस की उदाहरण रही: दिग्विजयसिंह

भाजपा सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार, अब तो धार्मिक कार्यों में भी भ्रष्टाचार है

रानी अवंती बाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

भोपाल,  अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आज लोधी समाज की वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये उनका पुण्य स्मरण किया।
रानी अवंती बाई की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि रानी अवंती बाई हमारे लिए एक आदर्श रही है। रानी अवंती बाई को केवल लोधी समाज तक सीमित नहीं रखना चाहिए। राजा शंकरशाह और अवंती बाई की संधि हमारे लिए एक प्रेरणा है। लोधी समाज की कुरीतियों को हमें मिलकर दूर करना पड़ेगा। सभी समाजों के लिए उन्होंने शोषण और अत्याचार के खिलाफ ब्रिटिश हुकुमत से लड़ाई लड़ी। महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाना पढ़ेगा। दुख इस बात है कि उमा भारती मुख्यमंत्री बनी, मेरे साथ उनके अच्छे संबंध रहे, लेकिन भाजपा ने दो उनके साथ किया वह आप सभी के सामने है, भाजपा की शराब नीति के खिलाफ जो आवाज उन्होंने उठायी उन्हें उसमंे सफलता नहीं मिली। रानी अवंती बाई मप्र के लिये शौर्य, वीरता का उदाहरण रही है, जहां उनकी छतरी है जहां उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी, वहां आज भी वीरान है, कांग्रेस पार्टी की ओर से हमारा प्रयास रहेगा कि उस स्थान को अच्छे से अच्छा केंद्र बनाया जाये और लोग वहां जाकर उनसे प्रेरणा ले सकंे।
श्री सिंह ने कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार है, यहां तक कि धार्मिक कार्यों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। राम मंदिर के लिए हजारों करोड़ रू. हमसे चंदा लिये उन पैसों का आज तक पता नहीं, सिंहस्थ, महाकाल में और अब राम मंदिर के निर्माण में भी भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में हो रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता देवेन्द्र पटेल ने कहा कि रानी अवंती बाई ने 2003 के बाद भाजपा की सरकार मप्र में आई और भाजपा ने लोधी समाज के लोगों पर कब्जा करने का काम किया। आज प्रदेश में जो हालात है लोधी समाज के साथ भाजपा सरकार अन्याय और अत्याचार कर रही है। लोधी समाज का स्वतंत्रता से लेकर आज तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहने का इतिहास रहा है। मप्र पहला राज है जहां पंचायती राज के माध्यम से लोधी समाज को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही लोधी समाज के साथ न्याय करती है।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी रामेश्वर नीखरा, श्रीमती शशि राजपूत, हरीश लोधी, जे.पी. धनोपिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने किया तथा मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, दीपचंद यादव, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, भूपेन्द्र गुप्ता, राजकुमार पटेल, सै. साजिद अली, योगेश यादव, के.के. मिश्रा, राजकुमार सिंह, आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, शहरयार खान, निहाल अहमद, शशि राजपूत, अब्दुल नासिर, राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, प्रियंका किरार,अनीस खान गुड्डू, सै. मुजफ्फर अली, वीरेन्द्र जैन, लोधी समाज के प्रतिनिधि रामकुमार नगपुरे, बाबूसिंह लोधी, गिरधारी लोधी, अनुराग लोधी, वीरेन्द्र लोधी, तोड़ल सिंह लोधी, रामवरन लोधी, शंभुदयाल लोधी, अर्जुन लोधी, ब्रजेश लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment