मुस्लिम महिलाओं ने दिया सरकार को धन्यवाद, जन आशीर्वाद यात्रा पर बरसाए फूल

जनता का आशीर्वाद लेने सिवनी में गली-गली घूमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

खबर नेशन/ Khabar Nation

सिवनी। महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद सोमवार को जब सिवनी शहर में निकली, तो यात्रा के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह मंच सजाकर तथा छतों से फूल बरसाकर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर एवं अन्य नेता जनता का आशीर्वाद लेने शहर की गली-गली घूमे। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने भी केंद्र एवं राज्य सरकारों को धन्यवाद देते हुए यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया।
जन आशीर्वाद यात्रा के साथ सोमवार को केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और पार्टी नेता आम जनों का आशीर्वाद लेते हुए शहर कई गलियों में घूमे। केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने लोगों के बीच पहुंच कर डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा वोटर भी यह जान लें कि कांग्रेस की सरकार के समय कितना भ्रष्टाचार हुआ है, प्रदेश की क्या दुर्दशा थी और जनता के साथ कांग्रेस ने कैसी धोखाधड़ी की है।

बुधवारी बाजार में मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत

सिवनी के बुधवारी बाज़ार की मस्जिद वाली गली के पास पहुंचने पर मुस्लिम महिलाओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद भी दिया।  

जगह-जगह हुआ स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा के बालाघाट बाईपास पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद यात्रा खूंट गांव पहुंची। यहां स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। दिसावर में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने आमजनों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आगामी चुनाव में आप सभी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।
इस दौरान यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन, बालाघाट सांसद श्री ढाल सिंह बिसेन,  संभागीय यात्रा प्रभारी सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे, जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, बरघाट विधानसभा प्रत्याशी श्री कमल मर्सकोले, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत तिवारी, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, श्री जयदीप सिंह चौहान, श्री गौरव रंहंगडाले, बरघाट नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment