मोदीजी की सभा स्थल का मुआयना किया-सभा स्थल पर भूमिपूजन सुबह 8.30 बजे
खबरनेशन / Khabarnation
भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोदीजी की सभा स्थल का मुआयना किया-सभा स्थल पर भूमिपूजन सुबह 8.30 बजे
इंदौर 14 नवम्बर,2018/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि आज सभा स्थल लवकुश चौराहा एम.आर-10 रोड के पास मैदान पर कार्यक्रम के लिये बनाई गई समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी 18 नवम्बर को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
आपने बताया कि सभा स्थल पर बैठक में यह तय किया गया कि पूरे शहर से मोदीजी की सभा को सुनने के लिये आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्थित पहुंचाये जाने के लिये सभी को जवाबदारियां दी। संख्या जितनी ज्यादा से ज्यादा हो सके इसकी चिंता सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से करना है।
कल 15 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व प्रमुख नेतागण मोदीजी की सभा स्थल का भूमिपूजन करेंगे। इसी के साथ मैदान पर तैयारियां भी प्रारंभ हो जायेगी। बैठक में आमजन व कार्यकर्ताओं की बैठक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक व्यवस्था में किसी को भी असुविधा ना हो इसकी चिंता सभी को करना है।
आज पुलिस प्रशासन के आला आधिकारियों ने भी सभा स्थल का दौराकर वहां की व्यवस्थाएं देखी तथा यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू चले इस पर चर्चा भी की।
बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी कमल वाघेला, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, जे.पी. मूलचंदानी, हरप्रीतसिंह बक्षी, जवाहर मंगवानी, आई.पी.एस. यादव, सतीश कौशल, कमल वर्मा, घनश्याम व्यास, गंगाराम यादव, रोहित चोधरी, महेश बसवाल, प्रकाश राठोर, धीरज ठाकुर, गुडडा शुक्ला, सीटू छाबड़ा सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।