मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

आदिवासी समाज अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाला: सज्जन सिंह वर्मा

कांग्रेस की जनहितेषी नीतियों को प्रचारित करने आदिवासी
वर्ग के बीच जायेंगी टोलियां: रामू टेकाम

आदिवासी समाज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त: चंद्रा सर्वटे

आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार में हो रहे अत्याचारों
का हिसाब लेगी कांग्रेस सरकार: अजय शाह

भोपाल,  अगस्त 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, उन्होंने कहा कि नेमावर की घटना, लटेरी, महू की घटना, रीवा की घटना, सीधी पेशाब कांड की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार हुआ है। आदिवासी वर्ग को जागृत करने के लिए मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, मप्र आदिवासी के अध्यक्ष रामू टेकाम और आदिवासी कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रा सर्वटे द्वारा आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसमें आदिवासी वर्ग को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताया गया। आदिवासी समाज अब जागृत हो गया है, वह भाजपा की नीतियों और उसके कुशासन से छुटकारा चाहता है। आदिवासी समाज अब भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है। 
मप्र आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी महिलाओं का एक बड़ा वर्ग है। कांग्रेस की नीतियों को आदिवासी वर्ग के बीच पहुंचाने जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें  आदिवासी महिलाओं की टोली गांव-गांव में जायेगी, ये टोलियां कांग्रेस पार्टी की जनहितेषी नारी सम्मान योजना, सिर्फ 500 रुपया में रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं के हित वाली अन्य घोषणाओं की जानकारी नीतियों के साथ ही भाजपा सरकार में आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार, शोषण और महिला प्रताड़ना के बारे में भी बताएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा निकाली गई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में आदिवासी वर्ग का भरपूर सहयोग मिला और आदिवासी वर्ग भाजपा से आक्रोशित है, वह इस सरकार से मुक्ति चाहता है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष चंद्रा सर्वटे की अध्यक्षता में आज आदिवासी महिला विंग की पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी महिलाओं पर हो रही अत्याचार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और कमलनाथ जी को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनाये जाने का संकल्प लिया गया।
सुश्री चंद्रा सर्वटे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार को उजागर करने आदिवासी वर्ग की महिलाओं की टोलियां बनाकर प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जायेंगी और शोषण और महिला प्रताड़ना के बारे में घर-घर में भाजपा के कुशासन को बतायेंगी।
इस दौरान आदिवासी कांग्रेस द्वारा 18 जिले की 36 विधानसभाओं सीधी से झाबुआ तक निकाली गई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में शामिल हुई उत्कृष नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के दौरा सहयोग करने वाली आदिवासी महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आदिवासी गमछा उड़ाकर और तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक को आदिवासी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय शाह, प्रभारी सै. साजिद अली, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बैठक में सुभद्रा परमार उमा धुर्वे, सावित्री सिंह, जमना मरावी, प्रीति सिंह, आशा धुर्वे, नागेश्वरी सिंह, सहित आदिवासी कांग्रेस महिला विंग की पदाधिकारी उपस्थित थी।
आदिवासी महिला विंग की पदाधिकारी कृतिका ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment