महिला आरक्षण बिल का महिला मोर्चा ने किया स्वागत, मनाया उत्सव

खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर महिला मोर्चा में खासा उल्लास देखने को मिला। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, वरिष्ठ नेत्री सुश्री सरिता देशपाण्डे, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती अजुदया गोधारा, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती नमीता देशवाली, श्रीमती संध्या जाट, श्रीमती रोमा नारोलिया, प्रदेश मीडिया पेनालिस्ट श्रीमती वंदना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती बृजुला सचान एवं अन्य महिला मोर्चा नेत्रियों ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का साधुवाद किया। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन को भाजपा के इतिहास में महिला सशक्तिकरण का सबसे बडा उपहार माना गया है। इस आयोजन पर महिला मोर्चा की बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर, ढोल नगाडों की थाप पर नृत्य कर मिष्ठान्न वितरण किया तथा गले लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक करने के लिए देश की महिलाओं की ओर से मोदी जी का वंदन अभिनंदन है। आप इसी प्रकार महिलाओं के हित में पवित्र कार्य करते रहे। यही मनोकामना है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999